हिमाचल में मैक्सिको और अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर में पाए जाने वाले उत्पादों की खेती की जाएगी। इसका ट्रायल सफल रहा है। प्रदेश में मैक्सिको का एवोकेडो और अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर में पाए जाने वाले हींग की खेती की जाएगी। घुमारवीं में सफल ट्रायल के बाद किसानों के लिए विदेश से बीज मंगवा लिया गया है। ट्रायल के लिए किसानों को कॉफी के पौधे भी दिए जाएंगे।
कॉफी, हींग, एवोकेडो की खेती के लिए सब हिमालय रेंज की जलवायु उपयुक्त पाई गई है। यह जानकारी शनिवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के कॉफी बोर्ड के सदस्य डॉ. विक्रम शर्मा ने दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि अभी तक मैक्सिको में उगाए जाने वाले एवोकेडो पौधे (मक्खन फल) से तेल निकलता है, जिसमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति होती है।