जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में शनिवार को नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को चिट्टा सहित विभिन्न मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जागरूकता वीडियो दिखाए गए। इनमें नशे के दुष्परिणामों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्राध्यापक डॉ. हेमंत ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने की। इस अवसर पर डॉ. राजेश चौहान, डॉ. निशा, डॉ. सुशील, डॉ. हरिंद्र, डॉ. बोबिजा, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा तथा डॉ. अनुपम वर्मा उपस्थित रहे। संवाद