शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छोटा शिमला में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जय मां शक्ति वेलफेयर सोसायटी पंथाघाटी की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि संस्था की ओर से इस तरह के जागरूकता अभियान स्कूलों, गांवों और शहरों में निरंतर चलाए जाएंगे। प्रधानाचार्य सुमन पटियाल ने इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के सुझाव दिए। इस अवसर पर छोटा शिमला पुलिस थाना से एएसआई रूप लाल, एएसआई सतीश, एचसी नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष नरेश वर्मा और दक्ष (धर्म), हेमराज, बॉबी, सत्यप्रकाश, डीए फिटनेस विनू धीमान और नशा मुक्ति केंद्र सनराइज शोघी से आशीष और उनके सहयोगी मौजूद रहे। संवाद