शिमला। राजधानी के जतोग स्थित सेंट माइकल चर्च में यीशु मसीह का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। क्रिसमस पर चर्च को लाइटों और लड़ियों से सजाया गया था। जतोग के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने यीशु के जन्म का स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर एवेंजेलिस्ट रीना कुमारी ने कहा हर वर्ष यीशु मसीह का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। संवाद