फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने नवाजे 346 मेधावी

Thu, 06 Dec 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने परचम लहराया। समारोह में एक भी गोल्ड मेडल छात्र को नहीं मिला। सभी 8 गोल्ड छात्राओं ने झटके। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सांसद शांता कुमार और कृषि मंत्री डा. रामलाल, कुलपति प्रो. अशोक सरियाल की मौजूदगी में छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए। गोल्ड मेडल लेने के लिए 8 में से सिर्फ 5 छात्राएं पहुंचीं।समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक के 144 छात्रों को डिग्रियां दी गईं, जबकि 202 अनुपस्थिति रहे।

विज्ञापन


इसमें पीएचडी, स्नातकोतर और स्नातक के छात्र मौजूद रहे। किसी जरूरी काम के चलते राज्यपाल समारोह के बीच में चले गए। स्नातक छात्रों की डिग्री के लिए वे कुलपति को अधिकृत कर गए। कुलपति प्रो. अशोक ने स्नातक छात्रों को डिग्रियां दीं। कुलपति ने कहा कि छात्रों ने विवि से जो पढ़ाई की है, उन्हें आशा है कि वे देश में कृषि विवि का नाम ऊंचा करेंगे। मुख्यातिथि कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के रितिक डोगरा, श्रेया गुलेरिया और कृति शर्मा को मेधावी छात्र छात्रवृत्ति से नवाजा। 

विज्ञापन

इन छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

दामिनी बीएसी ऑनर्स, पल्लवी चौहान बीबीएससी एवं एएच, दिव्या बीएससी ऑनर्स गृह विज्ञान, चंदन रानी बीएससी (आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन, विभूति शर्मा, बीटेक (खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक) दीक्षा बीएससी, अंजलि (स्नातकोत्तर कार्यक्रम) और उर्वी शर्मा (विद्या वाच स्पति कार्यक्रम) शामिल रहीं। 

दीक्षांत समारोह में तीन पूर्व विद्यार्थियों को ‘विशिष्ट पूर्व छात्र-2018’ से सम्मानित किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इनमें डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, जो वर्तमान में शेर-ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विवि जम्मू के कुलपति हैं।

1970-74 बैच के बीएससी कृषि और 1974-76 बैच के एमएससी कृषि छात्र रहे हैं। मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा वर्तमान में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं।

प्रो. विजय पाल शर्मा वर्तमान में कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष हैं। वे विवि के 1980-85 बैच के बीएससी कृषि तथा 1985-87 बैच के एमएससी कृषि के छात्र रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें