शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने चयनित छात्राओं को निर्धारित तिथि तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने और छात्रावास शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित की जाएगी। छात्राएं मेरिट सूची और प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती हैं। संवाद