फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में रिकार्ड टूटने के करीब पहुंची गरमी

Sun, 08 Jun 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में शनिवार को जून महीने की गरमी रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई। शनिवार को इस साल का सबसे ऊंचा 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह तापमान ऑल टाइम रिकार्ड 31.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आगामी दिनों में यूं ही गरमी रही तो अब तक का यह रिकार्ड भी टूट सकता है। शनिवार को हिमाचल के पांच जिलों में लू जैसे हालात रहे।

जिला ऊना, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में ऐसी ही गरमी रविवार को भी रहने का पूर्वानुमान है। जहां पिछले साल राजधानी शिमला में जून महीने का अधिकतम तापमान पांच जून को ही 28.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं यह इस बार सात जून को 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2007 में 10 जून को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सिसय पहुंचा था। यही अभी तक का ऑल टाइम रिकार्ड भी है। शनिवार को ऊना जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 13 जून तक मौसम के फिर से शुष्क रहने के आसार हैं।

पूरे दिन हिमाचल में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान केलांग में 8.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुंदरनगर में 40.4, भुंतर में 37.2, कल्पा में 26.0, धर्मशाला में 35.2, नाहन मेें 39.8, सोलन में 37.6, कांगड़ा में 39.1 और मनाली में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि शिमला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गरमी शुष्क रहेगी। उन्होंने माना कि जून महीने का ऑल टाइम रिकार्ड 31.5 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें