शिमला। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य वीरवार को शहरी विधायक हरीश जनारथा से मिले। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर और शिमला शहरी इकाई अध्यक्ष गोविंद चतरांटा ने ज्ञापन के माध्यम से नशे पर समग्र और व्यापक नीति बनाने की मांग की। बताया कि 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले समिति पूरे प्रदेश में विधायकों को ज्ञापन सौंपेगी। नशे के मुद्दे पर विशेष तौर पर चर्चा करने का आग्रह करेगी। संवाद