बच्चों को घर पर अभ्यास करवाने को लांच हुआ अभ्यास हिमाचल बॉट
शिक्षा सचिव ने अभ्यास हिमाचल बॉट को भी लांच किया गया। अभ्यास हिमाचल बॉट के माध्यम से बच्चों को घर पर अभ्यास करवाया जाएगा। अभ्यास हिमाचल बॉट एक एप्लिकेशन होगा जो स्विफ्ट चैट एप पर उपलब्ध है। इसको हिमाचल में दो नए रूपों में प्रस्तुत किया गया। एक विंटर और दूसरा समर अभ्यास हिमाचल। कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए समर और विंटर स्कूलों के अनुसार इसे तैयार किया गया है। शनिवार को पहले ही दिन स्विफ्ट चैट एप पर अभ्यास हिमाचल समर स्कूल बॉट और अभ्यास हिमाचल विंटर स्कूल बॉट का 1 लाख से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से उपयोग किया। इस बॉट के माध्यम से हर शनिवार को विद्यार्थियों को स्विफ्ट चैट एप पर हिंदी, गणित और अंग्रेज़ी विषयों में 12 नए प्रश्न प्राप्त होंगे, जो एससीईआरटी द्वारा एनसीएफ और अधिगम परिणामों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।
बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न बनाएं अभिभावक
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि शिक्षकों अभिभावकों में संवाद होता रहना महत्वपूर्ण है। अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर भरोसा कीजिए। उन पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। वे अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे। बच्चों की च्वाइस का आदर करें। इससे अभिभावक व बच्चे के बीच मजबूत संवाद होगा, जो बच्चे के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कंवर ने कहा कि मेगा पीटीएम के शानदार प्रयास हैं। इससे अभिभावकों व अध्यापक में संवाद बढ़ेगा और बच्चे की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मजबूत होगी।