फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: व्यापार मंडल के साथ बैठक बेनतीजा, चुनाव पर संशय बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम एक घंटे तक चली बैठक के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा बोले, सभी पदाधिकारियों से बैठक के बाद चुनाव पर लेंगे फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल के साथ समन्वय समिति ने शाम पांच बजे स्थानीय बस अड्डे में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा के साथ बैठक की। करीब एक घंटे चली बैठक में समिति के चार सदस्यों ने एकसाथ चुनाव का प्रस्ताव व्यापार मंडल के सामने रखा। कहा कि संजीव ठाकुर की अगुवाई वाला व्यापार मंडल एकसाथ चुनाव के लिए तैयार है। शहर के कारोबारी भी इस बार एक ही चुनाव चाहते हैं। इसलिए दूसरा गुट भी चुनाव के लिए राजी हो जाए।
समिति के सदस्यों ने कहा कि एकसाथ चुनाव होना जरूरी है ताकि शहर के कारोबारी एकजुट रह सकें। पूछा कि यह गुट आखिर कब तक चुनाव करवाने के लिए तैयार है। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि उनके पास पहली बार इस तरह का प्रस्ताव आया है। इस पर कोई फैसला लेने से पहले उन्हें अपने सभी पदाधिकारियों से बात करनी होगी। कहा कि बैठक में ही इस पर कोई फैसला लेना संभव नहीं है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस पर बैठक करेंगे और तय करेंगे कि आगे क्या करना है। समिति के सदस्यों को बताया कि जल्द ही चुनाव को लेकर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च तक एकसाथ चुनाव पर सहमति बनना मुश्किल
दोनों व्यापार मंडलों में मार्च तक एकसाथ चुनाव करवाने पर सहमति बनना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शहर के कारोबारी कई गुटों में भी बंट सकते हैं। लोअर बाजार के कारोबारी नेता पहले ही अपना अलग व्यापार मंडल बनाने की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें