फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल की मीनाक्षी और कनिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में मंलगवार को स्कूल प्रबंधन समिति एसएमसी की आम सभा और शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। स्कूल प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने बताया कि बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों की पढ़ाई को और अधिक बेहतर बनाने पर संवाद हुआ। इसके साथ ही मंगलवार को 9वीं और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 11वीं कक्षा में कला संकाय में मीनाक्षी पहले, हर्ष दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कॉमर्स में कनिका प्रथम, भूषित द्वित्तीय और अभिमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। साइंस संकाय में हीना ने पहला, राधिका ने दूसरा, कनव ने तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी ताजा आदेशों में बच्चों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा हेडफोन आदि विद्यालय में लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। एक अप्रैल से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो बिना विलंब शुल्क के 10 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें