फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस ब्रांड निकला एलर्जी की दवा का सैंपल, लगा बैन

Sun, 20 Sep 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका रोड स्थित न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर से लिया गया एल लॉडीजिन (एलर्जी की दवा) का सैंपल प्रयोगशाला की जांच में मिस ब्रांड आया है। औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेता और कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी इस बैच की दवा की बिक्री पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


यह दवा हिमाचल के सोलन में बनी है। औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने अगस्त माह में न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। इसमें एल लॉडीजिन नामक दवा के सैंपल की रिपोर्ट आई है। जांच में सैंपल मिस ब्रांड मिला। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर स्वामी पंकज गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

साथ ही जिस कंपनी की यह दवा थी, उस कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। हिमाचल प्रांत के सोलन जिले की हीलैस फार्मास्यूटिकल नामक कंपनी की यह दवा थी। दवा का बैच नंबर एलडी 5बी05जी है। यदि इस बैच की दवा अन्य मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही है तो दवा कंपनी को लौटाने के निर्देश मेडिकल स्टोर संचालकों को दिए गए हैं। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें