राज्य सरकार अब जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में जाने वाली बसों में यात्रियों को एसी की सुविधा मुहैया करवाएगी। एचआरटीसी के ड्राइवरों और कंडक्टरों का हर 6 महीने बाद मेडिकल करवाया जाएगा।
इससे ड्राइवरों और कंडक्टरों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, वहीं सड़क हादसों में भी कमी आएगी। परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने यह जानकारी बिलासपुर में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिमाचल पथ परिवहन के चालकों और परिचालकों के रुकने की जगह बहुत दयनीय थी। इसमें सुधार के आदेश दिए गए हैं। अब दिल्ली में बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों और कंडक्टरों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार सम्मानित भी करेगी।