फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर इसी सत्र से होगा शुरू : विपिन परमार

Tue, 05 Jun 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कालेज इसी सत्र से शुरू होगा। इसके लिए सभी प्रबंध और औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कालेज के शुरू होने से आने वाले वर्षों में राज्य को 100 और चिकित्सक उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को शिमला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई अनेक घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उ

न्होंने कहा कि पिछले चार महीनों के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाओं की घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं को समयबद्ध अक्षरश: पूरा करने को कहा, जिससे राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। 

टेलीमेडिसिन योजना को राज्य के 50 और क्षेत्रों में आरंभ किया जाएगा

विपिन सिंह परमार ने कहा कि टेलीमेडिसिन योजना को राज्य के 50 और क्षेत्रों में आरंभ किया जाएगा। इसकी प्रक्त्रिस्या जारी है। उन्होंने कहा कि पांगी को शीघ्र ही लाहौल-स्पिति जिले की तर्ज पर टेलीमेडिसिन योजना से जोड़ा जा रहा है और इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

इससे दूरदराज के पांगी क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना जुलाई माह के अंत तक लागू कर दी जाएगी। इसके अंतर्गत नवागंतुक बच्चों को 1500 रुपये की किट प्रदान की जाएगी, जिससे बच्चों को आरंभिक दिनों में आवश्यक

वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित बनाएं और इसके लिये निर्माण एजेन्सियों से लगातार संपर्क रखें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पैरामेडिक्स के पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी

सांकेतिक तस्वीर
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल ने कहा कि विभाग में पैरामेडिक्स के पदों को भरने संबंधी सभी प्रकार की प्रक्त्रिस्या पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही विभाग को यह स्टाफ उपलब्ध हो जाएगा।

इसी प्रकार, मेडिकल कालेजों के लिये प्राचार्यों के पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष को प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री की सोच को मुर्तरूप प्रदान किया जा सके।

बैठक में विशेष सचिव स्वास्थ्य डीसी नेगी, स्वास्थ्य निदेशक डा. बलदेव ठाकुर, निदेशक मेडिकल शिक्षा डा. अशोक शर्मा, निदेशक दंत चिकित्सा डा. अजय सिंह, संयुक्त निदेशक डा. सोनम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें