अग्रवाल सभा शिमला की ओर से सेवा भारती, जिला शिमला द्वारा एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला लौगवुड में किया गया।
इसमें लोगों का चैकअप किया गया। उन लोगों को उपचार भी शुरू किया गया जिनकी हड्डियों में सालों पुराना दर्द है। इलाज से लोगों को फायदा भी हुआ है।
आयोजन कमेटी के अनुसार यह चिकित्सा शिविर 3 जून से 8 जून तक चलेगा, जिसके तहत 6 दिनों का पंजीकरण शुल्क 250 रूपये निर्धारित किया गया है।
चिकित्सा शिविर में ढ़ली से आए कुलवंत सिंह और उनकी पत्नी दलजीत कौर ने एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में भाग लिया।
कुलवंत सिंह का कहना है कि एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा से उनके घुटने की तकलीफ और उनकी पत्नी के पांव के दर्द में राहत मिली है।
शिविर के संचालक अशोक गर्ग ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों का एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज किया गया।