फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमसी चुनाव की 8 टेबलों पर पांच राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
34 वार्डों के लिए पड़े 55,662 वोटों की होगी गिनती
विज्ञापन

मतगणना से पूर्व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

शिमला। नगर निगम चुनाव के 34 वार्डों के पार्षद पद के लिए वीरवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतगणना के एक दिन पूर्व बुधवार को छोटा शिमला स्कूल में मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी और चुनाव आबर्जवर सीपी वर्मा मौजूद रहे।


जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए है। हर टेबल पर तीन-तीन अधिकारी गिनती करेंगे। वीरवार को सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना होगी। पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती होगी। 5 दर्जन मतगणना कर्मियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं एजेंट मतगणना होने तक अंदर रह सकते हैं। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन लेने जाने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने भी स्ट्रांग रूम और परिसर के चारों ओर से सुरक्षा कड़ी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन


इस तरह से होगी वोटों की गणना
नगर निगम शिमला के 34 वार्डों की मतगणना पांच राउंडों में पूरी होगी। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 7, दूसरे राउंड में 8 से 14, तीसरे राउंड में 15 से 21, चौथे राउंड में 22 से 28 और पांचवें और अंतिम राउंड में 29 से 34 वार्ड की मतगणना होगी। इन 34 वार्डों में करीब 149 बूथों के करीब 55,662 वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी सड़क पर
वाहनों की आवाजाही पर रोक
शिमला। नगर निगम शिमला मतगणना चुनाव के मद्देनजर 4 मई को ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस बाबत आदेश जारी किए है। बताया की 4 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में नगर निगम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुबह 10:00 से मतगणना पूर्ण होने तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार वाया विकासनगर और कसुम्पटी से छोटा शिमला वाया विकासनगर होकर आवाजाही कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें