फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रामबाजार में अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा, कई दुकानें टूटीं

Sat, 02 Nov 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अवैध दुकानों को तोड़ते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला के रामबाजार में अवैध तरीके से बनाई गई दुकानें शनिवार को आखिरकार तोड़ दी गईं। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने एक एक कर कई दुकानें तोड़ दी हैं। मौके पर अब भी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


निगम की यह कार्रवाई दोपहर बाद भी जारी है। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि अभी भी कई तहबाजारियों ने अवैध निर्माण नहीं तोड़ा है। इसके बाद संयुक्त आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई शुरू हो गई। 

रामबाजार में कुल 41 दुकानें ऐसी पाई गई थी जो रातों रात अवैध निर्माण कर तैयार की गई थी। तहबाजारियों ने प्लाईवुड और लोहे की ग्रिल से पक्की दुकानें खड़ी कर दी थी। शहर के कोर एरिया में निर्माण पर पूर्ण रोक है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने इन्हें नोटिस दिया था। उधर, प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे तोड़ने के आदेश दे दिए। निगम ने शुक्रवार शाम तक सभी तहबाजारियों को अपना अवैध निर्माण तोड़ने का वक्त दिया था।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद मौके पर दुकानें नहीं हटाईं गई। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे से ही अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें