फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: अब पहले से भी ज्यादा चुकाना होगा पानी का बिल

Fri, 12 Jun 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के 25 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग आधार पर पानी बिल के लिए इंतजार करना होगा। नगर निगम की जून माह से मीटर रीडिंग से पानी बिल देने की मुहिम लटक गई है। 11 जून तक नगर निगम की ओर से किसी भी उपभोक्ता के पानी मीटर से रीडिंग नोट नहीं की गई है। मीटर रीडिंग से बिल देने के लिए जून के पहले सप्ताह तक मीटरों से पुरानी रीडिंग लेने का काम शुरू होना चाहिए था।
विज्ञापन


तभी महीने के आखिरी में दूसरी रीडिंग लेकर बिल की गणना होनी थी लेकिन अभी तक इस बाबत काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में शहरवासियों को जून महीने में भी फ्लैट रेट 375 रुपये पर ही पानी बिल चुकाना होगा। अप्रैल और मई महीने में नगर निगम ने पहले ही फ्लैट रेट पर पानी बिल देने की बात कही थी। जून से रीडिंग आधार पर बिल देने का दावा किया था लेकिन अब जून में भी फ्लैट रेट से ही बिल आएगा।

उधर सैहब सोसायटी से मीटर रीडिंग करवाने और बिल बंटवाने पर भी बात नहीं बन रही है। निगम प्रशासन योजना को आउटसोर्स करने की तैयारी में है। 15 जून को फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में इसका अंतिम फैसला होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मीटर रीडिंग की व्यवस्था शुरू होने के बाद नगर निगम उपभोक्ताओं के घरों पर एक छोटी मशीन लेकर मीटर रीडिंग लेंगे। मौके पर ही उपभोक्ता को पानी बिल जारी कर दिया जाएगा। बिजली बोर्ड की तर्ज पर बिल जारी करने का नगर निगम काम करेगा। महीने की पहली तारीखों में भी नगर निगम मीटर रीडिंग लेगा। पानी बिल लेने के लिए उपभोक्ताओं को नगर निगम दफ्तर में आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

375 और 1500 रुपये आएगा पानी का बिल
अप्रैल और मई महीने का पानी का बिल फ्लैट रेट पर आएगा। निगम परिधि में पानी बिल मासिक 375 रुपये और निगम से सौ मीटर बाहर 1500 रुपये मासिक बिल आएगा। वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए राज्य सरकार ने फ्लैट बिल की राशि 250 रुपये तय की है। 250 रुपये का 50 प्रतिशत यानी 125 रुपये उपभोक्ताओं को सीवरेज सेस चुकाना पड़ेगा।

कुल मिलाकर अप्रैल और मई महीने में उपभोक्ताओं को 375 रुपये प्रतिमाह पानी बिल चुकाना होगा। निगम परिधि से बाहर पानी बिल मासिक एक हजार रुपये तय किया है। इस बिल का 50 प्रतिशत सीवरेज सेस 500 रुपये देना होगा। निगम परिधि से बाहर पानी बिल 1500 रुपये चुकाना होगा। नगर निगम दफ्तर में इन दिनों 31 मार्च तक के पानी बिल ही जारी किए जा रहे हैं।

एक वार्ड से शुरू करेंगे रीडिंग : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि मीटर रीडिंग से पानी बिल देने के लिए एक वार्ड को पायलट वार्ड चुना जाएगा। इस वार्ड से पहले शुरुआत करेंगे। इसके बाद शेष वार्डों में योजना शुरू होगी। पूरे शहर में मीटर रीडिंग से बिल लेने में अभी समय लगेगा। तब तक फ्लैट रेट से बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें