फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन दौरे से लौटी मेयर अब खेलेंगी ये दाव, पार्षदों को तोहफा देने की तैयारी

Mon, 11 Jun 2018 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर के चीन दौरे पर सवाल खड़े करने वाले भाजपा और कांग्रेस पार्षदों का मूड ठीक करने के लिए इन्हें अब पोर्ट ब्लेयर की सैर करवाने की तैयारी है। महापौर कार्यालय में इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दावा है कि अम्रुत मिशन में सभी पार्षदों को एक साथ पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने मंजूरी दी तो इसी महीने के अंत तक यह दौरा किया जाएगा। स्टडी टुअर के नाम पर हो रहे इस दौरे की फाइल तैयार कर ली गई है। इसे अगले एक दो दिन में शहरी विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। वहीं, दौरे का पता चलते ही भाजपा के नाराज पार्षद भी शांत हो गए हैं।

चीन दौरे पर सवाल उठाने वाले ये पार्षद अब पोर्ट ब्लेयर जाने की तैयारियां करने लगे हैं। उधर, कांग्रेसी पार्षद भी दौरा बनने की सूचना के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर ढीले पड़ गए हैं। हालांकि, निगम दौरा फाइनल करने से पहले पोर्ट ब्लेयर में मौसम की परिस्थितियों के बारे में रिपोर्ट ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में बनाना पड़ा टुअर

इससे पहले नगर निगम से पार्षदों की एक टीम टैक्स सिस्टम का अध्ययन करने के लिए मुंबई भेजी जा रही थी। लेकिन दौरे पर सवाल उठने के बाद यह दौरा टाल दिया गया। पार्षद महापौर से नाराज थे। इनका कहा था कि जानबूझ कर उनका दौरा रद्द किया गया है।

इसी बीच महापौर चीन चली गई। पार्षदों की नाराजगी चरम पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार चीन दौरे पर सवाल उठने के बाद ही आनन फानन में पोर्ट ब्लेयर का दौरा तैयार करना पड़ा है।

हालांकि, निगम का दावा है कि पिछले महीने अम्रुत के अधिकारियों ने शिमला आकर इस दौरे पर चर्चा की थी। अभी दौरे की फाइल महापौर कार्यालय में ही है। इसे आयुक्त से मंजूरी लेने के बाद शहरी विकास विभाग भेजा जाएगा।

अम्रुत मिशन में होगा दौरा- यह दौरा अम्रु़त मिशन के तहत होना है। यह पहले से प्रस्तावित था। लेकिन दौरान फाइनल करने से पहले पोर्ट ब्लेयर से मौसम को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही फाइल शहरी विकास विभाग को भेजी जाएगी। - राकेश शर्मा, उप महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें