फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राजीव शुक्ल बोले- पीएम मोदी के चेहरे पर नगर निगम चुनाव नहीं जीत पाएगी भाजपा

Sat, 29 Apr 2023 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

राजीव शुक्ल ने कहा कि शिमला के पुराने गौरव को लौटाने के लिए सरकार की योजना तैयार है। शिमला को अंतरराष्ट्रीय हिल स्टेशन के तौर पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते राजीव शुक्ल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा नगर निगम चुनाव नहीं जीतेगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ल ने कहा कि शहर में भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे वाले बैनर और होर्डिंग लगाए हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकारों ने सिर्फ झूठे वादे किए। शहर में विकास कार्यों के नाम पर कंक्रीट के जंगल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस कारण ही अब पीएम मोदी का सहारा निगम चुनाव में लेना पड़ रहा है। राजीव शुक्ल ने कहा कि शिमला के पुराने गौरव को लौटाने के लिए सरकार की योजना तैयार है। नगर निगम शिमला में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिमला के पुराने वैभव और सौंदर्य को लौटाने के लिए काम करेगी। शिमला में पानी, पार्किंग, ट्रांसपोर्टेशन की दशा को ठीक करने के लिए सरकार ने योजना बना ली है।

शिमला को अंतरराष्ट्रीय हिल स्टेशन के तौर पर बनाया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजधानी शिमला में बिजली के तारों के जाल को हटाने के लिए सरकार ने 25 करोड़ की राशि जारी की है। बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। शिमला के विकास के लिए सरकार ने पूरी योजना बनाई है। लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अब चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि रोपवे प्रोजेक्ट उनका संकल्प था। संकल्प तो माना उनका था लेकिन उसे आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के भ्रष्टाचार की जांच पर सरकार करे विचार
शुक्ल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। राज्य सरकार को इस मामले की जांच के लिए विचार करना चाहिए। नगर निगम को पैसा राज्य सरकार देती है। नगर निगम के उत्थान के लिए कांग्रेस सरकार पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें