शिमला। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने बुधवार को शहर में चल रही सड़कों की टारिंग का जायजा लिया। महापौर और उपमहापौर ने पीएनटी काॅलोनी तथा रिवोली मार्केट में चल रही टारिंग का काम देखा। साथ ही मौके पर अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने दफ्तर में अधिकारियों से काम की रिपोर्ट भी ली। महापौर ने बताया कि खलीनी, बैनमोर समेत कई वार्डाें में टारिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। अब शहर के ढली क्षेत्र में सड़कें पक्की की जा रही हैं। बाकी वार्डाें में भी जल्द इसका काम शुरू होगा। ब्यूरो