फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: बिलासपुर के मयंक ने हांगकांग से भेजे 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Sun, 16 May 2021 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के मयंक ने हांगकांग से जिले के लोगों के लिए 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। अगले हफ्ते इसकी सप्लाई पहुंच जाएगी। नोआ निवासी मयंक वैद्य हांगकांग में मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
मयंक वैद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग में रह रहे बिलासपुर की राजपुरा पंचायत के नोआ गांव निवासी मयंक वैद्य ने 24 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें जिला बिलासपुर के लिए भेजी हैं। ये मशीनें अगले सप्ताह पहुंच जाएंगी। बिलासपुर पहुंचते ही इन्हें मयंक के भाई लक्ष्य जिला प्रशासन को सौंपेंगे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऐसा मेडिकल डिवाइस है, जो आसपास की हवा से ऑक्सीजन को एक साथ इकट्ठा करता है। मयंक हांगकांग में एक मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिवक्ता हैं। 

विज्ञापन


मयंक का मानना है कि संकट की इस घड़ी में यदि वह लोगों की सेवा कर सके तो उनके लिए यह बड़ी बात होगी। मयंक वैद्य स्वर्गीय अशोक वैद्य सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ तथा माता समाजसेवी नीरू वैद्य के छोटे बेटे हैं। इनके बड़े भाई अमेरिका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इनकी शादी हांगकांग में ही थैरेसा से हुई है। इनके तीन बेटे हैं। मयंक ने 463 किलोमीटर एंडुरोमन रेस जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले मयंक पहले भारतीय बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें