फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: योग, जूडो और कबड्डी में मशोबरा स्कूल की टीम ने जीतीं 14 ट्रॉफियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों का बैंड-बाजे से हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा विकास खंड की खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के खिलाड़ियों ने 14 ट्रॉफियां अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बैंड की धुनों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य बनवारी लाल केशव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के कर्मठ एवं मेहनती शारीरिक शिक्षक नंदलाल शर्मा को दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल छात्र वर्ग और योग छात्र वर्ग में प्रथम स्थान, जूडो छात्र वर्ग और कबड्डी छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया गया। समूहगान छात्र वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मार्च पास्ट में छात्र एवं छात्रा दोनों टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में लोक नृत्य और सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान, जूडो में छात्रा वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूहगान छात्रा वर्ग में द्वितीय, शास्त्रीय संगीत सोलो में द्वितीय, वन एक्ट प्ले में द्वितीय तथा बैडमिंटन में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें