फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ हुआ शहीद मुनीष का अंतिम संस्कार, चीन बार्डर पर थी ड्यूटी

Wed, 29 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नादौन के अंसरा चेली गांव के शहीद मुनीष कुमार का मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम नादौन अमित मेहरा और विधायक विजय अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन




चीन बार्डर पर ड्यूटी के दौरान सैनिक मुनीष बीमार हो गया था। उसे उपचार के लिए कमांड अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मंगलवार सुबह जब सैनिक मुनीष की पार्थिव देह उसके घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। उसकी माता सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम हो गई। 
विज्ञापन


शव लेकर पहुंचे 16 पंजाब द्वितीय रेजीमेंट के नायब सूबेदार सुखविंद्र सिंह, राजीव, विनीत, संजीव आदि ने बताया कि मुनीष पंद्रह दिन पूर्व ही चीन बार्डर पर समदो नामक जगह पर तैनाती के लिए आया था। 

इस दौरान वह कालका कैंप से रवाना होकर दो दिन के लिए झाकड़ी में तथा तीन दिन पूह में रुका था। उसके बाद उसे समदो में तैनात किया गया था। मुनीष को इस दौरान ठंड में रहने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था, परंतु उसे ठंड लग गई। 
विज्ञापन

आराम करने की दी थी सलाह

बीमार होने पर पहले उसे पूह के अस्पताल में रखा गया। उपचार के दौरान वह ठीक भी हो गया था और शुक्रवार को उसे छुट्टी दी जानी थी। लेकिन इसी दिन जब वह अपने सीओ से बात कर रहा था और उसे कुछ दिनों के लिए घर जाकर आराम करने की सलाह दी। 

लेकिन इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। मुनीष को तुरंत हेलीकाप्टर से चंडी मंदिर स्थित सेना के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। जालंधर से कैप्टन मयंका अशोक की अगुवाई में आई ईएमटी बटालियन की टुकड़ी ने मुनीष को अंतिम सलामी दी। 

मुनीष की चिता को उसके भतीजे विशाल ठाकुर ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व सैनिकों ने मुनीष के पिता हरनाम सिंह को सम्मान सहित तिरंगा सौंपा। मुनीष का बड़ा भाई अजय कुमार ने भी सेना भर्ती रैली में भाग लिया है। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बाकी प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा, सहायक थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें