फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martyred Kulbhusan Manta : हिमाचल के कुपवी के कुलभूषण मांटा को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र

Fri, 05 Jul 2024 11:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल के शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र के सेना में राइफलमैन कुलभूषण मांटा को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया। यह सम्मान उनकी मां और पत्नी नीतू ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
राइफलमैन कुलभूषण मांटा के परिजन सम्मान प्राप्त करते हुए। - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले जांबाजों का सम्मान किया है। उन्होंने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के पुलिसकर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। हिमाचल के शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र के सेना में राइफलमैन कुलभूषण मांटा को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया। यह सम्मान उनकी मां और पत्नी नीतू ने प्राप्त किया।

विज्ञापन

 

मांटा जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार इन कर्मियों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई और मंत्री मौजूद थे। जिन सैनिकों-जवानों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया, उनके परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया। सम्मान प्रदान करने के दौरान उनकी शौर्य गाथा सुनाई गई।

इन्हें प्रदान किया गया सम्मान

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

 
  1. इंस्पेक्टर-जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ)
  2. हेड कांस्टेबल-जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ)
  3. कांस्टेबल-जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ)
  4. कांस्टेबल-जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ)
  5. सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  6. कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना)
  7. हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)

 

कीर्ति चक्र
  1. मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना)
  2. मेजर दीपेन्द्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना)
  3. सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
  1. कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  2. मेजर विकास भांभू (सेना)
  3. मेजर मुस्तफा बोहरा (सेना)
  4. राइफलमैन कुलभूषण मंटा (सेना)
  5. हवलदार विवेक सिंह तोमर (सेना)
  6. आलोक राव (सेना)
  7. कैप्टन एमवी प्रांजल (सेना)
विज्ञापन

शौर्य चक्र
  1. कांस्टेबल-जीडी गामित मुकेश कुमार (सीआरपीएफ)
  2. सब इंस्पेक्टर अमित रैना (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  3. सब इंस्पेक्टर फरोज अहमद डार (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  4. सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह (सीआरपीएफ)
  5. कांस्टेबल वरुण सिंह (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  6. पुलिस अधीक्षक मोहन लाल (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  7. मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट (सेना)
  8. मेजर रविंदर सिंह रावत (सेना)
  9. नायक भीम सिंह (सेना)
  10. मेजर सचिन नेगी (सेना)
  11. मेजर मानेओ फ्रांसिस (सेना)
  12. विंग कमांडर शैलेश सिंह (वायु सेना)
  13. लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा (नौसेना)
  14. हवलदार संजय कुमार (सेना)
  15. फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ (वायु सेना)
  16. कैप्टन अक्षत उपाध्याय (सेना)
  17. नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भमर सिंह (सेना)
  18. मेजर अमनदीप जाखड़ (सेना)
  19. परषोत्तम कुमार (सिविलियन-सेना)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें