हिमाचल के हमीरपुर के लोहारी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला फिर से अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ यह महिला घर से भाग गई है। पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा है।
पुलिस के अनुसार यह महिला पहले भी अपने प्रेमी संग घर से भाग चुकी है। एक माह पहले ही पुलिस इसे श्रीनगर से पकड़कर वापस लाई थी। बताया जा रहा है कि महिला पहले अपनी बच्ची को भी साथ ले गई थी।
मगर अब यह अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर गायब हो गई है। वहीं, पीड़ित पति ने इसकी शिकायत फिर से पुलिस में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।