फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नवरात्र के लिए सज गए बाजार पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ से दो हजार रुपये में मिल रही मूर्तियां
विज्ञापन

बाजार में मां के वस्त्र 20 रुपये से 1000 रुपये तक उपलब्ध है
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर शहर के बाजार सजना शुरू हो गए हैं। मां की मूर्तियां और चौकी श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन


राजधानी के लोअर बाजार में लाल चुनरियां और नारियल के साथ पंच मेवा की खरीदारी शुरू हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि श्राद्ध के दौरान कई लोग नई वस्तुओं की खरीदारी नहीं करते हैं इसलिए कारोबार ज्यादा रफ्तार से नहीं चल रहा है लेकिन कुछ लोगों ने नवरात्र के लिए मां की शृंगार सामग्री खरीदना शुरू कर दी है। नवरात्र के दौरान हर घर और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है जिसके लिए लाल चुनरी, नारियल, धूप, दीप, पंच मेवा-मिश्री के साथ अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया जाता है। बाजार में मां के वस्त्र 20 रुपये से 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं। चुनरियां 20 रुपये से 300 रुपये तक हैं। मां की चौकी 200, रोली-मोली 20 से 50, मां की मूर्ति 100 से 2000, आर्टिफिशियल फूलों की बेलें 100 रुपये जोड़ा, मां का आसन 50 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में मां के नौ रूपों का स्टैंड भी आया है जिसका मूल्य 300 रुपये निर्धारित किया है। नवरात्र पर फूलों की मांग भी बढ़ी है। पहले एक क्विंटल फूलों की खपत होती थी लेकिन नवरात्र में अब फूलों की मांग दो से तीन क्विंटल तक पहुंच गई है। लोअर बाजार के कारोबारी रमेश ने बताया कि शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें