शिमला। राजधानी में धनतेरस के दूसरे दिन शनिवार को लोगों ने घरों के लिए गेंदे की फूलों की मालाओं की जमकर खरीदारी की। फूल विक्रेता सोनू ने बताया कि गेंदे के फूलों को लोग पूजा पाठ के साथ मंदिर, धार्मिक स्थल, दुकान, घर पर साज सजावट के लिए खरीदते हैं। इस दौरान गुलाब की सफेद माला की मांग भी रहती है लेकिन गेंदे के फूल की तुलना में इसकी मांग कम है। पीले गेंदे के फूलों की माला 50 रुपये की बिकी।