शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के डॉक्टरों ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। अस्पताल के सीसीयू में उपचाराधीन चार साल के आयुष का डॉक्टरों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। आईजीएमसी में उपचाराधीन आयुष का शनिवार को जन्मदिन था। विभाग के चिकित्सक डॉ. सचिन को जब यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत केक मंगवाया। इसके बाद बच्चे से केक कटवाया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मीना, डॉ. राजेश, डॉ. प्रीतम और डॉ. विनय समेत वार्ड सिस्टर मौजूद रहीं। वहीं आईजीएमसी के कार्डियोलाॅजी विभाग में शनिवार को छोटी दीपावली मनाई गई। कर्मचारी गिरीश महंत, हनीश ठाकुर समेत अन्य कर्मचारियों ने यहां पर मोमबत्तियां जलाईं।