फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैराथन से फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरली कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भरली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत मैराथन आयोजित की। महाविद्यालय परिसर से भरली मोड़ तक मैराथन हुई।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों और शारीरिक स्वास्थ्य से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. रितु पंत ने विद्यार्थियों को खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में भी सहायक होती हैं। मैराथन से विद्यार्थियों को फिटनेस, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केआर तोमर और प्रो. सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें