फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद, पेड़ गिरे

Thu, 26 Jul 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। इसके चलते वीरवार को कई रूटों पर बसें नहीं चलीं।

विज्ञापन


चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर धर्मपुर के पास पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण यातायात दिन भर प्रभावित रहा। चंडीगढ़ -मनाली हाईवे पर हनोगी के पास चलती बस पर पत्थर गिरने से बस के शीशे टूट गए।

पिछले 24 घंटों से बारिश के चलते प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ से दो पुलिया बह गई हैं। कई जगह पेड़ भी गिरे हैं, जिससे बिजली सप्लाई भी वीरवार को कई जगह प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो एक अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें