फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब शिमला के सात निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बताई फर्जी

Wed, 23 Jul 2025 04:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला शहर के कॉन्वेंट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
बम की धमकी मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी संस्थानों के बाद अब शिमला शहर के सात निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये स्कूलों को यह धमकी मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूलों में मॉकड्रिल के साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान स्कूलों में किसी प्रकार की विस्फोटक और संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं की गई है। यह खबर फैलते ही अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद इस धमकी को फर्जी करार दिया है। इसके साथ ही लोगों को संयम बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से सचेत रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के करीब सात निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधकों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। उस समय स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई थी। बच्चों में किसी प्रकार के डर का माहौल न हो, इसको देखते हुए पहले मॉकड्रिल करवाई गई। इसी बीच स्कूल परिसरों में बम निरोधक दस्तों और पुलिस, सीआईडी की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेंट एडवर्ड, चेल्सी, लॉरेटो कान्वेट स्कूल ताराहाल, सरस्वती पैराडाइज, आईवी इंटरनेशनल स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल और एक अन्य में यह सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कक्षाओं के साथ ही परिसर में चप्पे-चप्पे की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान स्कूल परिसर के साथ ही बाहर भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी कि राज्य पुलिस ने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, जहां भी इस तरह की धमकियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संयम बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें