फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: पर्ची से मनोज लारजे बने नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष, सुनीता निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 29 Nov 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शुक्रवार को हुई बैठक में सभी सात पार्षदों के अलावा स्थानीय  विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
मनोज लारजे बने नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर परिषद मनाली में 81 दिन के सियासी ड्रामा से पर्दा उठ गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित मनोज लारजे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा को उपाध्यक्ष का पद मिला। नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अपने मत का प्रयोग किया, लेकिन फैसला पर्ची से होने के कारण कांग्रेस पिछड़ गई। गौरतलब है कि नौ सितंबर को नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 25 अक्तूबर को चुनाव के लिए बुलाई बैठक में मनोज लारजे के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने पर आपत्ति जताई गई। लगभग एक महीने के बाद आपत्ति का शहरी विकास विभाग ने जवाब भेजा। साथ ही यह भी साफ किया कि उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मनोज लारजे अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 29 नवंबर का दिन तय किया गया था। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने नगर परिषद के बैठक कक्ष में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित मनोज लारजे और कांग्रेस समर्थित नवीन तनवर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल आठ मतों में चार मनोज और चार मत नवीन तनवर को मिले। इसके बाद पर्ची डालकर अध्यक्ष का फैसला हुआ। मनोज के नाम की पर्ची निकलने से मनोज को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, मनोज के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुए पद के लिए कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा के अलावा किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। लिहाजा, उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विधायक ने भी मताधिकार के तहत अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत पड़ने से फैसला ड्राॅ के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें