फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

Tue, 02 Sep 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश में राधा अष्टमी पर शाही स्नान (बड़े न्हौण) के दिन लगभग एक लाख शिव भक्तों ने डल झील में पावन डुबकी लगाई। पूरा क्षेत्र भोले के जयकारों के साथ गूंज उठा। बारिश और हाड़ कंपा देने वाले झील के ठंडे पानी में श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को करीब 60 हजार और मंगलवार को 40 हजार से अधिक शिव भक्तों ने पवित्र स्नान किया। शुभ मुहूर्त के अनुसार मंगलवार सुबह 5.00 बजे से पवित्र स्नान शुरू हुआ जो बुधवार तक चलेगा। भोले के दर्शनों को आने और जाने वालों की सुबह से ही कतारें लगी हुई थीं।

इस बार पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। भक्तों का सैलाब 13 अगस्त से शुरू हो गया था जो अभी आगे भी चलता रहेगा। एसडीएम भरमौर डा जितेंद्र कंवर ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु मणिमहेश पहुंचे।
विज्ञापन


उनके मुताबिक एक अनुमान के तहत 10 अगस्त से लेकर अब तक मणिमहेश पहुंचने वाले शिव भक्तों की संख्या पांच लाख से अधिक हो सकती है।

67 समाजसेवी संस्थाओं ने लगाए लंगर
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आई 67 समाज सेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए। सेवा कार्य के बाद अब उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया।

कैलाश से पाताल रवाना हुए भोलेनाथ
पुजारी पंडित लक्ष्मी दत्त के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी के बाद भगवान शंकर कैलाश से पाताल की ओर चले जाते हैं। कैलाश पर भगवान विष्णु के अवतार श्री नृसिंह जी का पहरा रहता है। यह माना जाता है कि महाशिवरात्रि को भगवान शंकर दोबारा कैलाश पधारते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें