थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में भी प्रदेश की प्रसिद्ध मंडयाली धाम परोसी जाएगी। इसके लिए मंडी से बोटी (रसोईए) की बुकिंग की गई है। धाम का खाना और परोसने क तरीका मंडी की तरह ही होगा। बोटी धोती पहनकर डबरू में सब्जियां, दालें और छड़ोलू में चावल देंगे। पत्तल की जगह केले के पत्तों में जमीन पर बैठकर मेहमान धाम के चटकारे लेंगे।
मंडी के कारोबारी के रिश्तेदार के यहां धाम परोसी जाएगी। स्पेशल शादी समारोह छह और सात दिसंबर को होगा। बोटी नरेश शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ तीन दिसंबर को दिल्ली से बैंकाक रवाना होंगे। धाम में बदाने का मीठा, सेपू बड़ी, कद्दू-छुआरे का अमला, चंबा का राजमा, चने का खट्टा, माह की दाल और कढ़ी प्रमुख व्यंजन रहेंगे।