युवक को नशा निवारण केंद्र भेजने की मांग
शिकायतकर्ता ने बताया कि बैग सहित सारा सामान उन्हें सही सलामत मिल गया है। साथ ही उन्होंने नशेड़ी युवक पर कोई भी कानूनी कार्यवाई न करने की बात कहते हुए उसके परिजनों से युवक को नशा निवारण केंद्र भेजने की मांग की है। वहीं, युवक की मां ने बताया कि काफी समय पहले उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। पहले वह अपने दादा से पैसे मांगकर नशा खरीदता रहा, जिसका पता उन्हे बाद में लगा। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को 6 माह तक नशा निवारण केंद्र में भी रखा, लेकिन उससे फिर से नशा करना शुरू कर दिया है और अब नशे के लिए चोरियां भी कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील करते हुए बच्चों को फिजूलखर्ची के लिए पैसे न देने की भी बात कही, ताकि बच्चें किसी भी गलत संगत में न पड़े।