फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सत्य प्रकाश शर्मा ने 150 अनाथ बच्चों को दिया आश्रय, मिलेगा ये सम्मान

Mon, 12 Aug 2024 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जिला मंडी के सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डैहर स्थित दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। उनको सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र में और दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में खुशी की लहर है। 14 अप्रैल 1983 सत्यप्रकाश शर्मा ने डैहर में दिव्या मानव ज्योति सेवा अनाथालय की विधिवत शुरुआत की थी। आज यह अनाथालय एक ट्रस्ट का रूप ले चुका है। व्यवस्था के लिहाज में पूरे प्रदेश में यह अनाथालय बेहतरीन माना गया है। यहां की व्यवस्था को देखते वाले हर आगंतुक ने इसे एक आदर्श मॉडल की संज्ञा दी है, इसे सेवाभाव और समर्पण का दूसरा नाम बताया है। इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें