फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बाल उखाड़ने की आरोपी शिक्षिका पर गिरी विभागीय गाज

Tue, 22 May 2018 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के बाल उखाड़ने की आरोपी शिक्षिका का तबादला कर दिया गया है। गणित के सवाल का जवाब न देने के कारण शिक्षिका के तीसरी कक्षा की छात्रा के बाल उखाड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुंदरनगर-एक को मामले की एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को शिक्षिका का तबादला करने के आदेश दिए हैं। 

उधर, आरोपी शिक्षिका और छात्रा के अभिभावकों के बीच समझौता करवाने का भी स्थानीय ग्रामीण प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी दोनों पक्षों में हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। छात्रा के अभिभावकों ने उन पर मामला दबाने को अनावश्यक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज

गत शुक्रवार को सुंदरनगर की एक प्राथमिक पाठशाला में तीसरी कक्षा की छात्रा जेबीटी अध्यापिका की ओर से पूछे गए गणित के सवाल का जवाब नहीं दे पाई। इस पर अध्यापिका ने छात्रा को बालों से पकड़ा और जोर से घुमाया। चांटा मारने के प्रयास में छात्रा के सिर के पीछे के बालों का एक गुच्छा उखड़कर शिक्षिका के हाथ आ गया।

छात्रा की मां की शिकायत पर सुंदरनगर के बीएसएल थाना में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

शिक्षा उपनिदेशक पहुंचे स्कूल- मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुंदरनगर-1 को मामले में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सोमवार सुबह उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी केडी शर्मा भी स्कूल पहुंचे।

उन्होंने आरोपी शिक्षिका के साथ पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से बातचीत कर दोनों पक्षों का पक्ष सुना। उप निदेशक ने कहा कि खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें