फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल मनाली को दिल्ली-मुंबई से आवेदन

Mon, 05 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शरद उत्सव मनाली विंटर कार्निवाल के कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए मुंबई और दिल्ली से भी कल्चरल टीमों के आवेदन पहुंचे हैं। अभी तक कुल 25 टीमें आवेदन कर चुकी हैं। विंटर कार्निवाल को अभी करीब एक माह है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या सौ के पार जा सकती है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देशभर के कई राज्यों की कल्चरल टीमें मनाली विंटर कार्निवाल में भाग लेने को बेकरार हैं। हालांकि, इस बार आयोजक कमेटी पिछले साल गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाली टीमों के आवेदन स्वीकार नहीं करेगी। स्थानीय 68 महिला मंडल कार्निवाल में शिरकत करेंगे। 

महिला मंडलों की कार्निवाल परेड, नाटी, केश क्वीन, लोकनृत्य, मेंहदी और रंगोली के अलावा पारंपरिक वेशभूषा और आभूषण प्रतियोगिता भी अतिरिक्त आकर्षण होंगे। विंटर क्वीन के लिए 14 दिसंबर को चंडीगढ़, 11 को सुंदरनगर, 16 को शिमला और 18 को कांगड़ा में मॉडल्स के ऑडिशन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


मनाली क्वीन का खिताब जीतने वाली को ट्रॉफी के अलावा एक लाख रुपये बतौर इनाम मिलेंगे। इधर, विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एसडीएम मनाली एचअर बैरवा ने बताया कि विंटर कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक करीब 25 टीमों ने आवेदन भेजा है। आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। विंटर क्वीन के लिए सूबे समेत चंडीगढ़ में भी ऑडिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें