फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग आधिकारिक तौर पर बंद

Fri, 13 Nov 2020 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, कोकसर से ग्रांफू की तरफ सड़क मार्ग को पहले ही बंद किया गया है। बीआरओ से मिले इनपुट के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि बर्फबारी के बीच इस मार्ग पर कोई फंस जाए तो उसे रेस्क्यू करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


लिहाजा, स्पीति के लोसर से कुंजम की तरफ वाहनों की आवाजाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। बीआरओ ने कहा है कि बर्फबारी होने की सूरत में बर्फ हटाने के लिए उनके पास बड़ी मशीनरी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अब मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग को वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। डीसी पंकज राय ने कहा कि अब इस मार्ग पर फिलहाल कोई वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें