मंगलवार सुबह 6:00 बजे प्रशासन ने फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम को सोलंगनाला के पास सोलंग वैली रिजार्ट के समीप एक किशोर का आधा शव मिला। दूसरे किशोर का शव बांहग के पास बरामद हुआ। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने नदी के बीचोंबीच फंसे शव को बाहर निकाला। किशोरों की पहचान कृष्ण (13) पुत्र हीरा लाल निवासी गौशाल और राहुल (17) पुत्र हरी राम निवासी बटाहर के रूप में हुई है।
परिजनों को सौंपा राहुल का शव
राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि कृष्ण के शरीर का आधा हिस्सा ही मिल पाया है। उसके दूसरे हिस्से की तलाश जारी है। इसमें प्रशासन के साथ लोग, युवक मंडल और महिला मंडल मदद कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की फौरी दी गई है। -डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, उपमंडलाधिकारी मनाली।