शिमला। रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र में एक राहगीर को वाहन ने टक्कर मार दी। व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजू निवासी वीपीओ ज्यूरी ने बताया कि 17 जनवरी को रात करीब 9.00 बजे वह और उसके चाचा मन बहादुर पैदल अपने घर ज्यूरी जा रहे थे। जब जेपीएस स्कूल के पास बैबाग मोड़ के पास पहुंचे तो एक कार ज्यूरी बाजार की तरफ आई और चाचा मन बहादुर को टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक मनोज कुमार निवासी किन्नौर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो