फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को 2000 का नोट नकली नोट थमा गया शातिर

Tue, 22 Nov 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी में एक दुकानदार को 2000 का नकली नोट देने का मामला सामने आया है। यही नहीं एक व्यक्ति जहां दुकानदार को नकली नोट दे गया और 300 का प्रसाद लेकर 1700 के असली नोट वापस भी ले गया।
विज्ञापन


वहीं इस घटना के बाद कारोबारियों ने फैसला किया है कि अब वह 2000 के नोट लोगों से नहीं लेंगे। क्योंकि अभी तक कारोबारियों को इस नोट के बारे में सही जानकारी नहीं है। दुकानदार को यह पता नहीं था कि यह नोट असली है या नकली है दुकानदार पप्पू राम ने बताया कि भी पहली बार ही 2000 का यह नोट लिया था। 
विज्ञापन

दुकानदारों ने लिया फैसला, नहीं लेंगे 2000 का नया नोट

जिस कारण वह धोखा खा गया और जब ये नोट उसने उसकी दुकान के पास से गुजर रहे बैंक कर्मी को दिखाया तो उसने बताया की ये नकली नोट हैं। जिसके बाद दुकानदार यह जानकर हक्का.बक्का रह गया और इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और सभी दुकानदार इस नकली नोट को देखने के लिए पहुंचने लगे। 

वहीं अब दुकानदारों ने यह निर्णय लिया है कि वह 2000 का नया नोट नहीं लेंगे। क्योंकि कई दुकानदारों को अभी नए नोट के बारे में व्यापक जानकारी नहीं है जिसके चलते श्रद्धालुओं को भी अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक  इस बारे में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें