फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोअर विकासनगर में किराये के कमरे में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोअर विकासनगर में एक युवक किराये के कमरे में मृत मिला है। मंगलवार सुबह युवक अपने घर पर बेसुध हालत में पड़ा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अनिल (25) लोअर विकासनगर में किराये का मकान लेकर रहता था। कुछ समय पहले तक एक रेस्तरां में सेल्जमैन का काम करता था। अनिल की पत्नी लक्ष्मी बेटी को लेकर खलीनी में पिता के घर पर गई थी। सुबह लक्ष्मी ने अनिल के फोन पर कई बार कॉल किया लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। लक्ष्मी ने पड़ोसी को कमरे में जाकर अनिल को देखने के लिए कहा। जब पड़ोसी कमरे के बाहर पहुंचा तो दरवाजा आधा खुला हुआ था और वह बेड पर बेसुध हालत में पड़ा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना लक्ष्मी को दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अनिल को आईजीएमसी पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें