फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल गया पंचायत तकनीकी सहायक, ठंड से बचने के लिए जला रखा था हीटर

Fri, 05 Feb 2021 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नम्होल (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना के तहत नम्होल में एक पंचायत तकनीकी सहायक का शव उसके कमरे में जला हुआ मिला है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने नम्होल चौकी में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नम्होल और खुर्द पंचायत में बतौर पंचायत तकनीकी सहायक तैनात प्रीतम का शव उसके कमरे में जला हुआ मिला। उसने ठंड से बचने के लिए कमरे में हीटर जलाया था।  घटना का पता तब चला, जब मृतक के कमरे से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रीतम हीटर पर गिरा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

नम्होल चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। उधर, एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान प्रीतम पुत्र मुनसी राम गांव छड़ोल के रूप में हुई है। वह नम्होल में कार्यरत था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें