फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय तैयार, मल्लिका की हां का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका’ रियलटी शो के विजेता हिमाचली गबरू विजय सिंह मल्लिका से शादी को लेकर काफी संजीदा हैं।
विज्ञापन


विजय कह रहे हैं कि वे अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से शादी का अंतिम फैसला जून में लेंगे। जून के पहले हफ्ते में मुंबई में मल्लिका और विजय सिंह की डेट फिक्स है।

विजय डलहौजी में मानसून फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनका लीड रोल है।

मल्लिका से होती रहती है बातचीत

रियलटी शो ‘द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका’ के विजेता विजय से रीयल शादी के बारे में पूछे जाने पर मल्लिका ने कभी कहा था शादी तो दूर वह विजय को अपना फोन नंबर भी नहीं देना चाहेंगी।

मीडिया में आए ऐसे बयानों को विजय गॉसिप बताते हैं। उनका दावा है कि वह मल्लिका के संपर्क में हैं।

मानसून फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं आजकल

रियलटी शो ‘द बैचलरेट इंडिया-मेरे खयालों की मल्लिका’ के बाद फिल्मों और धारावाहिकों के ऑफर आने से विजय का शेड्यूल व्यस्त हो गया है। फोन पर ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में विजय ने बताया कि वह पिछले कुछ सप्ताह से मानसून फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विजय ने बताया कि हिमाचल आने से पहले वह दिल्ली में मल्लिका के घर गए थे। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह तीन मई को मल्लिका शेरावत के भाई की शादी में चंडीगढ़ भी नहीं जा पाए।
विज्ञापन

मुंबई में होगी मल्लिका-विजय की बात

विजय सिंह डलहौजी में शूंटिंग के बाद शनिवार को वापस घर लौटे। उन्होंने कहा कि वह दो या तीन दिन बाद मुंबई रवाना होंगे। वहां मल्लिका से मिलेंगे और वहीं शादी के विषय पर चर्चा करेंगे।

इस माह में मल्लिका से शादी पर फैसला किया जाएगा। मुंबई से 11 जून को अपनी गाड़ी में धर्मशाला लौटेंगे। इसके बाद डल्हौजी में शूटिंग के लिए जांएगे। शूटिंग 15 जून तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि अपनी प्रोडक्शन कारविंग ड्रीम के तहत एक टीवी चैनल में नया शो होस्ट भी करेंगे। मुंबई में प्रोडक्शन के साथ बैठक भी रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें