फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एक करोड़ की लागत से विकसित होगा मालरोड एमसी पार्क, विधायक हरीश जनारथा ने किया भूमि पूजन

Sat, 17 Oct 2026 02:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विधायक हरीश जनारथा ने शनिवार को ऐतिहासिक मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने नगर निगम के पार्क को विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विधायक हरीश जनारथा ने किया पार्क का भूमि पूजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने शनिवार को ऐतिहासिक मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के सामने नगर निगम के पार्क को विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक के हाथों भूमि पूजन किया गया। 

विज्ञापन


इस पार्क को एक करोड़ रुपये की लागत से सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा, ताकि शिमला के स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला की सुंदरता बढ़ाने और शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें