फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: त्योहारी सीजन में गोदाम से मलका और दाल चना गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो में सस्ती दरों पर मिलती हैं दालें
विज्ञापन


लोग बाजारों से महंगी दरों पर कर रहे खरीदारीसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में त्योहारी सीजन के बीच सरकारी गोदाम में मलका और चना दाल खत्म हो गई है। इससे शहर के हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता अब इन आवश्यक दालों को महंगे दामों पर बाजार से खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि शहर के कुछेक चुनिंदा डिपो हैं जहां पर यह दालें अभी मिल रही हैं।
विज्ञापन



सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को डिपो में सस्ती दरों पर राशन मुहैया करवाया जाता है। इन राशन डिपो को गोदाम से दालों की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। गोदाम में दालों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। इस वजह से लोगों को अब त्योहारी सीजन में बाजारों से महंगी दरों पर इनकी खरीदारी को मजबूर होना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में दीपावली का त्योहार निकट है, ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। हालांकि दूसरी ओर लोगों को राहत मिली है कि पिछले दिनों आटा जो खत्म था उसकी आपूर्ति पहुंच गई है। संजौली, समिट्रि, सांगटी, न्यू शिमला, समरहिल, लोअर बाजार और ब्राकहॉस्ट डिपो में इसकी आपूर्ति कर दी है। मंगलवार को बाकी डिपुओं में सप्लाई भेज दी जाएगी। शहर में करीब 50 राशन डिपो हैं, जहां विभाग द्वारा सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने कहा कि सभी डिपुओं में राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी उपभोक्ता को राशन को लेकर परेशानी पेश नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें