शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बागवानी विभाग में कार्यरत फ्रूट टेक्नोलॉजिस्ट डॉ. माला शर्मा को पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद माला शर्मा अब बागवानी विभाग में संयुक्त निदेशक (बागवानी) पद पर सेवाएं देंगी। इस संबंध में सचिव बागवानी विभाग सी पालरासू के कार्यालय से अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार सरकार ने पदोन्नति के साथ ही डॉ. माला शर्मा की तैनाती निदेशालय बागवानी, नवबहार, शिमला में संयुक्त निदेशक (बागवानी) के पद पर की है। संवाद