अब आप भी अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं। बस 10 सेकंड में बिना पैसा खर्च किए ही पसंदीदा म्यूजिक पर आपकी रिंगटोन तैयार हो जाएगी। इसके लिए आपको मोबाइल कंपनी को पैसे भी नहीं देने होंगे।
यंगिस्तान में आजकल कुछ ऐसा ही क्रेज है। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए यह रिंग टोन मस्ती के साथ-साथ टशन से भी कम नहीं। लिहाजा, यंगिस्तान स्मार्ट फोन में इस रिंग टोन के लिए क्रेजी है।
मोबाइल पर यंगिस्तान तरह-तरह की ट्यून बनाकर दोस्तों या ग्रुप में आकर्षण का केंद्र बन रहा है। स्मार्टफोन से लेकर किसी भी मोबाइल पर ये आसानी से चलती है।
बस चंद सेकंड में तैयार होगी रिंगटोन
खास बात है कि कुछ ही सेकंड में आप अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं। यह रिंग टोन उसी तरह की होगी, जिस तरह हैलो टोन होती थी। इसमें जब आप दूसरे व्यक्ति को फोन करते थे उसका नाम सुनाई देता था, लेकिन अब आप फोन पर कालर रिंगटोन स्वयं बना सकते हैं।
इसके लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही नेटवर्क कंपनी को पैसे भी अदा नहीं करने होंगे। इसके अलावा आपको इतने ऑप्शन मिलेंगे कि आपको आसानी से अपनी पसंद की रिंगटोन मिल जाएगी।
आइए हम बताते हैं कैसे आप भी ये रिंगटोन बना सकते हैं।
इंटरनेट पर ऐसे बनाएं रिंगटोन
इसके लिए आपको सबसे पहले इंटरनेट पर गूगल टाइप करना होगा। गूगल में जाकर fdmr.com साइट टाइप करें। इससे साइट खुल जाएगी। यहां आप आसानी से अपने नाम की रिंगटोन बना सकते हैं।
इसके लिए साइट के बाईं ओर दिए ऑप्शन पर जाकर हिंदी, भक्ति, इंस्ट्रूमेंटल, कोई भी टीवी सीरियल थीम सांग और अन्य भाषाई गानों की धुनें सेलेक्ट कर अपना नाम सर्च करना होगा।
सर्च ऑप्शन में अपना नाम डालें और क्लिक करते ही कई गाने वाले रिंगटोन आपके सामने आ जाएंगी। अप आप अपनी पंसद की रिंगटोन डाउनलोड कर रिंगटोन बना सकते हैं।
कुछ ऐसी बनेगी कॉलर टोन
आपकी रिंगटोन कुछ इस तरह से सुनाई देगी। उदाहरण के लिए’ संजय प्लीज पिक अप द फोन, या फिर संजय आपका फोन बज रहा है। कृपया फोन उठाएं, इसके अलावा इस तरह भी मिस्टर संजय पिक अप द फोन, एक्सक्यूज मी मिस्टर संजय यू हैव अ वॉयस कॉल साथ में आपे पसंदीदा गाने का म्यूजिक।
बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर के इशू, दीपक, प्रभात, संजीव, बीटेक कर रहे मनजीत, अंतरिक्ष, रोहन का कहना है कि यह टोन फैशन है। हर कोई इसे यूज कर रहा है। ऐसे में आप भी अपनी रिंगटोन खुद बनाकर अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।